हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली में सिखेड़ा मुरादाबाद में स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने बिजली के तार टूटकर अचानक सड़क पर आ गिरे जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि इन तारों की चपेट में कोई नहीं आया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.
मामला शुक्रवार का है जब सुबह 11:00 बजे प्राइमरी स्कूल के सामने बिजली के तीन तार अचानक टूट कर सड़क पर आ गिरे. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है. तार टूटे हुए तीन घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. आए दिन यही तस्वीर बनी रहती है जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है. सिंभावली बिजली घर के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही. स्थानीय लोगों की मांग है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच कर बिजली लाइन को जोड़ें जिससे कि कोई इसकी चपेट में ना आए. मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से इसी तरह की तस्वीर बनी हुई है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*





























