
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ में हिंदूवादी संगठन भगवा रक्षा वाहिनी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष तिवारी द्वारा तीर्थ नगरी बृजघाट निवासी प्रवीन चंद शर्मा को प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश के पद से प्रोन्नति कर प्रदेश संगठन मंत्री भगवा रक्षा वाहिनी उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाऊँगा। भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि संगठन को हिंदुत्व के लिए मजबूती प्रदान करने की शक्ति प्रदान करें। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री आशीष राज शुक्ला, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी गुरु प्रसाद कश्यप एवं राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री शुभम डोडवाल आदि पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























