अतिक्रमण से घिरा है बृजघाट, कैसे लगेगा ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला












अतिक्रमण से घिरा है बृजघाट, कैसे लगेगा ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट, जिसे मिनी हरिद्वार भी कहा जाता है, पर 5 जून को ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मेले का आयोजन पुलिस, प्रशासन के लिए एक चुनौती बना है, क्योंकि बृजघाट के मुख्य बाजार, गंगा घाट, पार्किंग स्थल, गली-मौहल्ले अतिक्रमण से घिरे हैं, जिस कारण श्रद्धालुओ का पैदल भी निकलना दूभर हो रहा है।

बृजघाट के शिव चौक बाजार बुरी तरह अतिक्रमण से घिरा है। चौक को जोड़ने वाले बाजारों में चाय विक्रेता, दाल रोटी तथा कचौडी व खेल खिलोने बेचने वालों ने सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करके अपने-अपने प्रतिष्ठानों को आगे बढ़ा रखा है, जिस वजह से मुख्य मार्ग सिकुड़ कर गली-मौहल्ले में बदल गया है। गंगा किनारे घाटों का बुरा हाल है, अस्थाई अतिक्रमण ने तो घाटों का स्वरूप ही बदल दिया है। गंगा किनारे बनी पार्किंग पर होटल, चाय, ढाबें वालों ने कब्जा करके पार्किंग स्थल को संकुचित कर दिया है। यदि गौर करें तो होटल का धंधा करने वालों ने तो दुकान की गहराई से दो गुना तक पार्किंग स्थल की भूमि पर कब्जा कर लिया है। गली-मौहल्लों और शमशान घाट का तो बहुत ही बुरा हाल है,  जहां अतिक्रमण कारियों की दुकान ठीक-ठाक चल रही है। ज्येष्ठ गंगा दशहरा उत्सव पर श्रद्धालुओं को भीड़ के मद्दे नजर प्रशासन व पुलिस को बृजघाट पर अतिक्रमणाकारियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जाना जरूरी है।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 8979824365











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!