👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में स्थित बृजघाट गंगा पुल की एक रोड काफी लंबे समय से बंद पड़ी थी जिसे जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह ने मरम्मत करा पुनः चालू कराया है। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु गढ़ मेले में पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि यह संख्या 30 लाख से अधिक हो सकती है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बंद पड़े ब्रजघाट पुल की मरम्मत कराने के बाद फिर से शुरू कराया गया जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या ना हो और जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।





























