जेल में करवटें बदलता रहा रिश्वतखोर आबकारी इंस्पैक्टर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तैनात रिश्वतखोर आबकारी इंस्पैक्टर आशुतोष जेल में रात भर नींद न आने से करवटें बदलता रहा और अब रिश्वतखोर पर निलम्बन की तलवार लटकी है।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तैनात आबकारी इंस्पैक्टर आशुतोष दुबे को अनुपुर डिबाई में स्थित एक बीयर की दुकान के सैल्समैन सतेंद्र सिंह से 65 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भ्रष्टाचार की पोल खुलने से जाहिर हो रहा है कि आशुतोष शराब के धंधेबाजों से भी वसूली कर रहा था और 6 साल में आय से अधिक सम्पत्ति एकत्र कर लग्जरी जीवन जी रहा था। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह रिश्वतखोर आबकारी इंस्पैक्टर की रिपोर्ट तैयार करने लगे है, जो शासन को भेजी जाएगी। आशुतोष पर अब निलम्बन की तलवार लटकी है। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर रिश्वतखोर आबकारी इंस्पैक्टर आशुतोष दुबे की सम्पत्ति की जांच कराने की मांग की है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625




























