वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के राम निवास इण्टर कॉलिज में वीर बाल दिवस का शनिवार को आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार (सह आकड़ा विश्लेषक), अमित कुमार (संरक्षण अधिकारी) तथा कु० हुमा (समाजिक कार्यकर्ता), श्रीमती रविता चौहान (परामर्शदाता / प्रभारी केन्द्र प्रबंन्धक) एवं श्रीमती सोनिया (केस वर्कर) द्वारा अवगत कराया गया कि हमारी बेटिया भारत की स्वाभिमान है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए बताया गया। बेटा-बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटिया भी अपने पैरो पर खड़ा होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। महिलओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपतकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थय सेवायें एवं 108 एम्बूलेंस सेवाओ के बारे में बताया तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गई।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























