हापुड़ के ब्रजभक्तों ने बरसाना में की कारसेवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सैकड़ों भक्तों ने श्री लाड़ली जी धाम बरसाना पहुंच कर कार सेवा करते हुए सफाई अभियान चला कर पुण्य कार्य को किया जो अन्य के लिए प्रेरणादायी है।
हापुड़ के सैकड़ों भक्तों ने बरसाना में श्री लाडली जी मंदिर में अभियाल चलाकर सफाई करने का निर्णय लिया। निर्णय के मुताबिक सभी ब्रज भक्त रविवार को बरसाना पहुंच गए। भक्तों ने मदिर की सीढ़ियों, बाजार, गहवरह वन आदि में सफाई अभियान चलाया और कुड़ा-करकट व गंदगी आदि को प्लास्टिक के बोरों में भरकर निश्चित स्थान तक पहुंचाया है। हापुड़ के भक्तों के इस सेवा कार्य की सभी ने प्रशंसा की है।
हापुड़ वासियों ने लोगों से निवेदन किया है कि वे जब भी बरसाना सहित तीर्थस्थल पर जाएं गंदगी व कूड़े आदि को न फैलाए बल्कि डस्टबीन का प्रयोग करें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























