
छात्रों से भरी बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव दादरी और जोगीपुरा के बीच बी आर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक काफी तेज गति से बस को दौड़ा रहा था। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने बस में सवार बच्चों का हाल जाना। साथ ही चालक को समझाया कि तेज रफ्तार जानलेवा हो सकती है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब मेरठ के कैली में स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल की बस दादरी और जोगीपुरा से छात्रों को लेकर जा रही थी। तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर धान के खेतों में पलट गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बस में सवार छात्रों का हाल जाना।बताया जा रहा है कि बस में ग्रामीण अरविंद त्यागी के दो बच्चे भी थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मामले की जांच जारी है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926































