हापुड, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीडा भारती हापुड़, ज़िला ओलंपिक संघ हापुड़ और ज़िला टेबल टेनिस संघ हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को द्वारा खेल चेतना मेला में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें एस० एस० वी० इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय गर्ग, क्रीड़ा भारती मेरठ विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी, क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, टेबल टेनिस पूर्व खिलाड़ी सरदार महेंद्र खैरा बिल्ला, हापुड़ ट्रैक ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष सरदार रणजोध सिंह खैरा के द्वारा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ द्वीप प्रज्लित करके किया गया। प्रधानाचार्य विजय गर्ग ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जो कि शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। छात्राओं को खेल से संबंधित अधिक से अधिक विधाओं में भाग लेना चाहिए, जिससे वे खेल के क्षेत्र में देश में अपना नाम रोशन कर सकें। साथ ही खेलों से होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से बताया। क्रीड़ा भारती के मेरठ विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज बच्चे छोटे हैं, लेकिन एक दिन वे अपनी प्रतिभा दिखाकर हमारे देश का प्रतिनिधित्व जरूर करेंगे। क्रीड़ा भारती द्वारा खेल चेतना मेला राष्ट्रीय खेल दिवस को एक समावेशी और फिट समाज के लिए मनाया जो सराहनीय है। सभी विजेता छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक व एस० एस० वी० इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष सोमिंदर सिंह ने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ के भारत त्यागी व द्वितीय स्थान भी सरस्वती बाल मंदिर के प्रिन्स चौधरी ने प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एस० एस० वी० इंटर कॉलेज की सुभारती व द्वितीय स्थान एस० एस० वी० इंटर कॉलेज की संजना ने प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान एस० एस० वी० इंटर कॉलेज के विनायक, द्वितीय स्थान एस० एस० वी० इंटर कॉलेज के श्रिकांत व तृतीय स्थान सरस्वती बाल मंदिर के शान्तनु त्यागी ने प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एस० एस० वी० इंटर कॉलेज की इकरा, द्वितीय स्थान एस० एस० वी० इंटर कॉलेज की अंशिका व तृतीय स्थान भी एस० एस० वी० इंटर कॉलेज की नेहा कश्यप ने प्राप्त किया।टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-14 व 19 बालक बालिका वर्ग में विभिन्न विद्यालयों से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष सुबोध त्यागी, ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा, राजेंद्र गुर्जर, सुनील तोमर, मनोज अग्रवाल, रवि, नवीन, विशाल, शान्तनु, फ़ैज़, पुनीत निर्णायक मंडल में मौजूद रहे।




























