हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की दोनों शुगर मिलों ने पेराई सत्र समाप्ति की तिथि को घोषित कर दिया है जिसके चलते बृजनाथपुर शुगर मिल में 20 अप्रैल और सिंभावली शुगर मिल में 10 मई अंतिम तिथि प्रस्तावित की गई है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में खड़ा है तब तक चीनी मिलें पेराई सत्र बंद नहीं करेंगी. ऐसे में किसानों से जल्द से जल्द गन्ने की पिराई कराने की अपील की जा रही है. गन्ना विभाग का कहना है कि किसानों के शत-प्रतिशत गन्ने की पैराई कराई जाएगी.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542
























