हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में क्रिकेट सटोरियों के धर पकड़ के बाद पुलिस की एक टीम बुकीज व फंटरों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में जुटी है। जल्दी ही क्रिकेट सटोरियों के सरगना, बुकीज व फंटर पुलिस के चंगुल में होंगे।
हाल ही में पकड़े गए क्रिकेट सटोरियों व गत दिनों पकड़े गए पीरबाहुद्दीन के सटोरियों की वाट्सअप चेटिंग से यह खुलासा हो चुका है कि जनपद हापुड़ में आईपीएल क्रिकेट सट्टे की जड़े गहरी हो चुकी है। इस धंधे से जुड़े धंधेबाज लग्जरी लाइफ व्यतीत करते है।
हापुड़ के कलैक्टर गंज, पटेल नगर, नई शिवपुरी, आर्य नगर, जवाहर गंज, माता मौहल्ला, पापड़ वाली गली, सर्राफा बाजार, गोल मार्किट में जूते, चप्पल व रेडीमेट कपड़ों की आड़ में, मैजिस्ट्रेट कालोनी आदि क्रिकेट के धंधेबाजों के अड्डे है. सटोरियों से बरामद मोबाइल और भी बड़े राज खोलेंगे। पुलिस नए व पुराने सटोरियों की हिस्ट्री भी खंगालने में जुटी है। कई क्रिकेट सटोरिये तो दस से बीस करोड़ रुपए की सम्पत्ति के मालिक है और इन भवनों को किराए पर देकर कई-कई लाख रुपए महीने का किराया वसूल रहे है। क्रिकेट सटोरियों से पीड़ित परिवारों ने धंधेबाजों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
MISS N KIDS से खरीदें EXCLUSIVE RANGE : 7017025953




























