पुस्तक विमोचन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित
बागों में हो बहार तो समझो बसंत है _कार्यक्रम अध्यक्ष एवम् साहित्यकार कवि अशोक गोयल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत माता अभिनंदन संगठन जिला अम्बेडकर नगर इकाई उत्तर प्रदेश द्वारा एक विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बुधवार को ऋतुओं के राजा” वसंत ऋतु ” के सुहाने मौसम के उपलक्ष में कवि सम्मेलन आयोजन हुआ। साथ ही कवि रामबृक्ष बहादुरपुरी द्वारा लिखी पुस्तक कलम की गूंज काव्यसंग्रह का विमोचन किया गया है, जिसमें देश विदेश के तमाम साहित्यकारों ने विभिन्न विधाओं में अपने-अपने काव्य पाठ किये।
मंच की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल ने किया। इस सम्मेलन में विष्णु अवतार रुहेला किला परीक्षितगढ़ संस्थापक A V S साहित्य परिषद, मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें तथा विशिष्ट अतिथि कवयित्री रामकुमारी एवं कवयित्री वीना गोयल (प्रदेश प्रभारी भारत माता अभिनंदन संगठन) रहीं। मंच का संचालन कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी ने किया।
गोष्ठी कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री संध्या श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती वंदना से हुई। सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी साहित्यकार इस प्रकार रहें- संध्या श्रीवास्तव छतरपुर मध्यप्रदेश ( सरस्वती वंदना एवं काव्य पाठ) रामकुमार प्रजापति अलवर राजस्थान डा.अशोक जाटव ‘राही भोपाल मध्य प्रदेश डा. ऋचा शर्मा” श्रेष्ठा”करनाल हरियाणा डा. सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश राजस्थान सपना अग्रवाल मुजफ्फरनगर डा सुशीला जोशी कोटा राजस्थान सुशील कुमार पाठक छत्तीसगढ़ सुनीलानंद जयपुर राजस्थान ओमप्रकाश कुन्तल पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ अध्यापक भरतपुर (राज.)रूपसिहँ सीहोर मध्य प्रदेश छगनलाल मुथा मुंबई आशुकवि रमेश कुमार द्विवेदी ,चंचल, सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश कविता मोटवानी बिलासपुर छत्तीसगढ़ डा पी सी कौंडल, मंडी, हिमाचल प्रदेश राजेन्द्र प्रसाद पटेल रंजन सुरेशभाई बाबूभाई धोरिया अर्चना वर्मा सिंह सुनीता छाबड़ा गाजियाबाद आदि।
अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक गोयल जी ने अपने सुंदर अभिव्यक्ति से सम्मानित साहित्यकारों को सादर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।





























