हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा में कुछ दिन पहले जंगल में मिले महिला के शव की शिनाख्त आखिर हो गई है जिसकी पहचान गाजियाबाद के बापूधाम क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी गीता देवी पत्नी भगत सिंह के रूप में हुई है। सिंभावली पुलिस ने गाजियाबाद में संपर्क करने के बाद मृतका के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गुमशुदगी के आधार पर शिनाख्त की है।
ज्ञात हो कि सोमवार की दोपहर गांव बड्ढा के जंगल में पहुंचे ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा था जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों की पुलिस से संपर्क साधा। महिला की पहचान गाजियाबाद के बापूधाम क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी गीता देवी के रूप में हुई है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158



























