
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 43 दिन पहले हिमाचल की व्यास नदी में सेल्फी लेते वक्त पानी में बहे जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव दौताई निवासी 17 वर्षीय नासिर का शव मिल गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की देर शाम स्वजन शव लेकर जनपद हापुड़ के लिए रवाना हुए।
आपको बता दें कि नासिर पुत्र यासीन अपने दोस्तों के साथ 43 दिन पहले हिमाचल प्रदेश की व्यास नदी में सेल्फी लेते वक्त पानी में बह गया था जो लापता था जिसका शव आखिरकार मिल गया है।






















