👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में रविवार की सुबह गंगा पुल के नीचे सर्विस रोड की पटरी एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास थी जो गंगानगर में भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन कर रहा था। फिलहाल मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























