हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक पांच जनवरी को होगी जो कि तीसरी बोर्ड बैठक होगी। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ 35 दुकानों का आवंटन निरस्त करने पर भी चर्चा हो सकती है।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बैठक पालिका अध्यक्ष विभु बंसल की अध्यक्षता में होगी जिसमें पूर्व की बोर्ड बैठकों में पास किए गए प्रस्ताव के अलावा स्वकर निर्धारण की दरों के पुर्ननिरीक्षण, संपत्ति कर के बकाएदारों पर 12 फ़ीसदी सामान्य ब्याज को मुक्त किए जाने, हाईवे किनारे पालिका की भूमि पर व्यावसायिक भवन बनाने, आवंटियों द्वारा बकाया जमा न करने पर दुकानों का आवंटन निरस्त करने एवं आवंटियों की जमा धनराशि का 20 फीसदी काट कर वापस करने समेत विभिन्न प्रस्ताव रखे जाएंगे।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158



























