सफाई कर्मचारी के ठेके के कारण नहीं हो पा रही बोर्ड बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की अध्यक्ष द्वारा बोर्ड बैठक का आयोजन न करने से कुछ सभासदों में रोष है। जिससे नगर विकास, सफाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली आदि के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है।
उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 में दिए गए प्रावधानों की धारा-86 में यह व्यवस्था दी गई है कि नगर पालिका की कम से कम एक बैठक प्रति मास उस दिन होगी जो विनियम द्वारा निश्चित की जाए।
बता दें कि हापुड़ पालिका की बोर्ड बैठक 16 सितम्बर-2023 को हुई थी और उसके बाद अब तक कोई बोर्ड बैठक नहीं हुई। सूत्र बताते है कि संविदा सफाई कर्मचारियों के मसले को लेकर बोर्ड का दिन निश्चित नहीं हो पा रहा है। भाजपा नेता अपने चेहते को संविदा सफाई कर्मचारी का ठेका दिलाना चाहते है। बताते है कि यह ठेका उसी फर्म को मिलेगा जो भाजपाइ नेता चाह रहे है। इसी भाजपा नेता क दबाब के कारण की गत 6 वर्ष से एक ही ठेकेदार का दबदबा है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093



























