👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रक्तदान ही श्रेष्ठ दान है, इस दान से सुखद आनंद की अनुभूति होती है। इसे चरितार्थ कर दिखाया है भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने।
भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हुण व सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी की अगुवाई में अनुज त्यागी, सुधीर त्यागी, रवि भाटी, रोहित हुण तथा जितेंद्र नागर आदि रक्तदान शिविर पहुंचे। संस्था के करीब 35 कार्यकर्ताओं ने आभार चैरिटेबल ब्लड बैंक के लिए रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि स्वस्थ्य मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान ईश्वरीय पूजा के समान है।






























