रक्तदान से किसी का जीवन बच सकता है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद हापुड़ युवा शक्ति की अगुवाई में बुधवार को हापुड़ मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील त्यागी व संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने फीता काट कर संयुक्त रुप से किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
परिषद के पदाधिकारियों व उनके सहयोगियों ने रक्तदान किया और अन्य को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान कार्य देव नंदिनी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने सम्पन्न कराया। रक्तदान के प्रति लोगों में विशेष उत्साह नजर आया। शिविर में दो सौ लोगों के रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।
रक्तदान शिविर मे डा. शिवकुमार, डा.पराग शर्मा, परिषद के अध्यक्ष सचिन गोयल, उपाध्यक्ष हिमांशु जैन, मुदित मोहन अग्रवाल, कमल अग्रवाल, हर्षित गर्ग, सचिन गुप्ता आदि उपस्थित थे। अतिथिययों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। रक्तदाताओं ने सैल्फी भी ली।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950




























