
👁 0 views Views
बाबूगढ़ में रक्तदान शिविर 4 जनवरी को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास पंचायत घर में शनिवार 4 जनवरी 2025 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजक युद्धवीर ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर महादान के पर्व में शामिल हो सकते हैं। ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214






























