ब्लैकमेल कर किशोरी के साथ सात महीने तक किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में संचालित जनसेवा केंद्र के संचालक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। करीब सात माह तक आरोपी दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई जिसका आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया। मामले की जानकारी जब पीड़िता के परिजनों को लगी तो उन्होंने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी की कि उसकी 15 वर्षीय बेटी जन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड निकलवाने के लिए गई थी। जहां संचालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी को बेहोश कर दिया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया जिसका वीडियो भी आरोपी ने बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी अपने भाई के साथ पीड़िता का गर्भपात कराने के लिए पहले मेरठ ले गया जहां चिकित्सकों ने मना कर दिया तो उसके बाद गढ़मुक्तेश्वर की स्याना रोड पर स्थित एक अस्पताल में गर्भपात कराया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!