हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के दो युवकों का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ितों ने मेरठ में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि मेरठ के लोहिया नगर मंडी में रविवार रात दो युवकों का आधा दर्जन युवकों ने अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करते हुए तीन लाख रुपए की मांग की। जब दोनों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने 32 हजार रुपए का मोबाइल लूट लिया और पिस्टल की बट से मारपीट कर घायल कर दिया।
रविवार की रात को मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के लोहिया नगर, काशीराम कॉलोनी सहित आसपास के रहने वाले चार युवकों ने एक युवती के साथ मिलकर हापुड़ के मस्जिद पूरा निवासी दो दोस्तों को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी युवती ने दोनों को लोहिया नगर सब्जी मंडी में बुलाया। जाल में फंसाने के लिए आरोपी छह युवक भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने दोनों युवकों और युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी। मामले की विरोध करने पर आरोपियों ने मोबाइल लूट लिया और मारपिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

कूड़ेमल भगवत प्रसाद की ओर से दीपावली पर्व पर सभी उपभोक्ताओं को शुभकामनाएं






























