👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार की सुबह स्कूल के शौचालय में एक ब्लैक कोबरा निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए. राहत की बात यह रही कि इस दौरान सांप ने किसी को काटा नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था. कोबरा मिलने की सूचना स्कूल में आग की तरह फैल गई और वन विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया गया जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ब्लैक कोबरा को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया. इस दौरान छात्रों शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा.






























