भाकियू संघर्ष ने परिवहन मंत्री से ओवरलोडिंग की शिकायत की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदेश अध्यक्ष इरकान चौधरी ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर से लखनऊ सचिवालय में जाकर मुलाकात की, मंत्री को अगवत कराया कि जनपद हापुड़ और आसपास के जनपदो में ओवर लोड वाहन लगातार सड़कों पर दौड़ रहे हैं जिस कारण आए दिन दुर्घटना होती है और निर्दोष लोगों की जान चली जाती है। कई बार परिवहन विभाग को चेताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती जिस कारण इस तरह के वाहन बेरोकटोक लगातार चलते हैं। कई जगह टेंपो को भी ओवरलोड चलाया जा रहा है जिसमें 10-10 सवारी भरकर नाबालिक चला रहे हैं। इनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई के आदेश करने की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी अमजद अली, जिला उपाध्यक्ष खुर्सीद तोमर रहे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























