हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को धावा बोल दिया और टोल प्लाजा फ्री कराने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रोका। इस दौरान आपस में कहासुनी भी हुई।
बता दें कि बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी की ओर से भाकियू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भाकियू के 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है जिससे गुस्साई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर कार्यकर्ता टोल प्लाजा फ्री कराने के लिए मैदान में उतरे। हाथों में भारतीय किसान यूनियन का झंडा लिए कार्यकर्ता गढ़ टोल पर पहुंचे जहां भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Our Trending Story: हापुड़: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार सर्राफ गौरव अग्रवाल कौन है? जानें
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606



























