हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष पवन हुड गुर्जर के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन अधिकारी को सोपा। मांग की कि जनपद हापुड़ में नकली डीएपी बिक रही है। ऐसे में मामले की जांच हो और आवश्यक कार्रवाई हो। सरकार द्वारा धान की बिक्री पर आढ़त का प्रावधान नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी किसानों से आढ़त वसूली जा रही है। धान के रेट भी कम ज्यादा होने से किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अधिकारियों को सोपा। मामले में उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेंद्र गुर्जर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सहकारी समिति पश्चिमी चमरी मिनी बैंक में जो 5721487 रुपए पर फिर दर्ज हुई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उपरोक्त बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए नहीं तो मजबूरी में हमें आंदोलन करना पड़ेगा जिनकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। साथ में राजेंद्र गुर्जर, मोनू त्यागी, कटार सिंह, संजय त्यागी, रवि भाटी, राजवीर भाटी, अनिल हूण, सुरेंद्र चौहान, लखन तोमर, अतुल त्यागी, दिनेश शर्मा, सियानन्द त्यागी आदि।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































