
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा ,पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने न्याय, त्याग, सुशासन और जन सेवा की प्रतीक पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान- 2025 के अंतर्गत अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर द्वारा आयोजित मेरठ दक्षिण विधानसभा के ‘विधानसभा– पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप मे विषय रखा। साथ में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री Dr. सोमेन्द्र तोमर, महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक रस्तोगी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, अभियान संयोजक/महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक/महानगर उपाध्यक्ष डा० वकुल रस्तोगी, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, कार्यक्रम अध्यक्षा मंजू पाल, राज्य महिला आयोग पूर्व सदस्या राखी त्यागी, वरिष्ठ नेता अरुण वशिष्ठ, महानगर पदाधिकारी ,सभी मंडल अध्यक्ष ,पूर्व पार्षद रमेश पाल सहित पार्टी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

10वीं, 12वीं फेल करें अपनी पढ़ाई पूरी और आगे की एजुकेशन भी पूरी करने का मौकाः 7599997706
























