
गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के स्वयंभू प्रत्याशी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश विधानसभा-2027 के लिए भाजपा ने अभी तक विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को लेकर कोई चर्चा शुरु नहीं की है, परंतु जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जहां एक नौजवान संजीव यादव ने स्वयं को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने यह स्पष्ठ नहीं किया है कि वह किस राजनीतिक दल से भावी प्रत्याशी है।
नौजवान संजीव यादव ने दीपावली पर्व एक अखबार को दिए गए विज्ञापन में स्वयं को भावी प्रत्याशी घोषित करते हुए भाजपा के शीर्ष नेताओं की फोटो साझा की है। इस इश्तहार के प्रकाशन के बाद भाजपा में चर्चा शुरु हो गई है।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066






























