VIDEO: भाजपाइयों ने पंडित उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर रविवार को हापुड़ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल तथा चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

भाजपा नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शो व उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर आगे बढ़ने तथा देश की उन्नति व विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना औऱ उन्हें प्रेरणादायी बताया।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल नें पंडित दीन दयाल उपाध्याय को एक ऐसा योद्धा बताया जिसने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। वह अन्त्योदय का मार्ग प्रशस्त करने वाले प्रेरणादायी नेता थे। उनके आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय हैं, जो देशवासियों को एकता सूत्र में बांधे रखने का संदेश देते है। इस अवसर पर भाजपा के चक्रवर्ती गर्ग, जगदीश प्रधान, सुधीर गोयल, विजय शर्मा, राजीव गोयल, अमित टोनी, नवी आजाद, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, प्रवीण सेठी आदि उपस्थित थे।








Related Posts

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फार्म कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर पालिका…

Read more

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश

गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश
error: Content is protected !!