
अवैध धंधों में भाजपा के घुसपैठिए संलिप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध खनन,अवैध कालोनी तथा प्रोपर्टी के गैर कानूनी कारोबार में भाजयाइयों की संलिप्ता समय-समय पर उजागर हो रही है, जो किसी से छिपाए नहीं छिप रही है, भले ही भाजया नेता यह स्पष्टीकरण देते रहे कि आरोपी भाजयाई नहीं है।
जनयद हापुड़ में लग्जरी वाहनों पर वाहन भाजपा का झंडा तथा विधायक लिखी गाड़ियो की बाढ़ सी आ गई है। भाजया में ऐसे घुसपैठियों की संख्या अधिक है, जो अपने कारोबार को संरक्षण देने हेतु भाजपा में पैठ बनाए हुए है, इनमें खनन माफिया, भू माफिया और कोलोनाइजर, तथा प्रोपर्टी की खरीद-बेच में लिप्त तथा सटोरिए शामिल हैं। काले कारोबार के धधेबाज भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर साझा कर अपने नम्बर बढ़ा रहे हैं।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गत दिनों प्राधिकरण की बेवसाइट पर जनपद की अवैध कालोनियों की एक सूची जारी की थी जिस पर नजर डालने से भाजप के असरदार नेताओं तथा घुसपैठियों के नाम अंकित थे। अब प्राधिकरण ने भाजपा नेताओं के दबाव में आकर अवैध कालोनियों की सूची को प्राधिकरण की बेवसाइट से हटा दिया है।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना क्षेत्र में रेत व मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार तेजी से पनप रहे है।
पुलिस, प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से भाजयाइयों की संलिप्ता संदिग्ध पाई गई है। प्रॉपर्टी को लेकर भी अनेक विवाद सामने आ चुके हैं।
भाजपा हाईकमान ने यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया तो मतदाताओं की नाराजगी नगर पालिका हापुड़ के चुनाव परिणाम की तरह सहन करनी होगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























