दागदार कर रहें है भाजपा की गणेश परिक्रमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय निकाय चुनाव में सहभागिता निभाने तथा भाजपा संगठन में घुसपैठ करने के इरादे से जनपद के दागदारों ने भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढ़ानी शुरु कर दी है। ये दागदार भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हो कर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने में पीछे नहीं है। जनपद के भाजपाई शीर्ष नेताओं को गुमराह कर दागदारों के प्रतिष्ठान व आवास तक लेकर जा रहे है जिसका लोगों पर विपरीत असर दिखाई दे रहा है।
गत दिनों करोड़ों रुपए के एक घोटाले बाज, जो जेल से जमानत पर आया हुआ, के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेता की फोटो सोशल मीडिया पर देखकर लोगों का सिर चकरा गया। सूदखोरों के आतंक से भयभीत एक टिम्बर व्यवसायी की मौत के लिए जिम्मेदार भी भाजपाइयों की गणेश परिक्रमा कर रहे है। मृतक व्यापारी का परिवार इंसाफ की बाट जोह रहा है।
खनन व प्रोपर्टी के धंधे में लिप्त धंधेबाजों को भी भाजपा के साथ मंच साझा करते हुए देखे गए है। गरीबों का निवाला डकारने वाले तथा खाद्यान्न, तिलहन व दलहन के जमाखोर भी भाजपा के आयोजनों में शीर्ष नेताओं के ईर्द-गिर्द मंडराते हुए देखे गए है। जनपद हापुड़ में दागदारों को भाजपा संगठन बढ़ावा दे रहा है जिससे समाज में विपरीत संदेश जा रह है।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL
ADMISSIONS OPEN 2023-2024
CALL NOW :- 828282 7731





























