हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में त्यागी समाज के लोगों में भाजपाइयों के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है. गढ़ के गांव खिलवाई के गेट पर भाजपाइयों का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने एक बैनर लगाया है जिस पर लिखा है कि बीजेपी नेताओं का इस गांव में प्रवेश बंद है.
नोएडा के श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद से त्यागी समाज में भाजपा के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है. गांव खिलवाई में त्यागी समाज बहुसंख्यक है. यहां के लोगों ने गांव के बाहर बने गेट पर बैनर भी लगा दिया है जिस पर लिखा है कि गांव में भाजपाइयों का प्रवेश वर्जित है
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733
























