
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ स्वदेशी जन जागरण का हस्ताक्षर अभियान चलाएगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ स्वदेशी जन जागरण का हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। 1 तारीख से 15 तारीख तक तथा इसके पश्चात व्यापारी गोष्ठियों का और व्यापारी सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा तथा दुकानों के बाहर स्वदेशियों के पोस्टर लगाए जाएंगे तथा व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा कि वह भारत में बनी वस्तुओं को ही देकर स्वदेशी के लिए ग्राहकों को प्रेरित करें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने कार्यकर्ता का अभिनंदन किया।
जिला सयोजक अशोक बबली , जिला कोषाध्यक्ष कपिल SM, जिला सह सयोजक दीपांशु गर्ग , नगर सयोजक योगेन्द्र अग्रवाल , नगर उपाध्यक्ष अमित शर्मा , नगर उपाध्यक्ष मनोज तोमर, नगर मंत्री मुदित गोयल , संजय शर्मा , शरद गर्ग आदि उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























