👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अमृत महत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार की रात को हापुड़ उत्तरी नगर अध्यक्ष सचिन सिरोही व कार्यक्रम संयोजक प्रशांत गौड़ के नेतृत्व में एक पद यात्रा का आयोजन किया। इस पद यात्रा में युवाओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। यह पद यात्रा फ्री गंज रोड से शुरु हुई जिसका समापन अतरपुरा चौराहा पर हुआ। इस दौरान चार भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। इस पद यात्रा में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी, मोहित पाल, त्रतिक त्यागी आदि भाजपाई उपस्थित रहे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































