हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी ने हापुड़ की रेलवे रोड पर कार्य समिति बैठक का आयोजन किया जहां हापुड़ नगर उतरी मंडल के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पवन गर्ग को बधाई दी गई। साथ ही भाजपा की योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया और इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी भी शुरू की। आपको बता दे कि कार्य समिति की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए जन-जन तक लोगों तक पहुंचाने का फैसला लिया और संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया।
कार्य समिति बैठक में कपिल एस एम, अशोक बबली, बिरजू आदि उपस्थित रहे। यह बैठक हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें भाजपाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवनियुक्त उत्तरी मंडल के नगर अध्यक्ष का स्वागत भी किया।



























