हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के 75 वें महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने गढ़मुक्तेश्वर समेत विभिन्न इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान भारत माता की जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा. भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, तरुण चौहान, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे. यह यात्रा गढ़ नगर, ब्रजघाट, आलमनगर और बहादुरगढ़ में निकाली गई. बाइक पर सवार होकर भाजपाई विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरे और सभी को अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक किया.























