👁 0 views Views
भाजपा ने ली देश की एकता व अखंडता की शपथ
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के निकट 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल,जिलाध्यक्ष उमेश राणा,विधायक विजयपाल आढ़ती ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि भाजपा के बढ़ते ग्राफ से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।इस मौके पर जिला महामंत्री पुनीत गोयल कविता बाना,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी,चक्रवर्ती गर्ग,विनोद गुप्ता,पायल गुप्ता,आदि उपस्थित थे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























