👁 0 views Views
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का हापुड में हुआ जोरदार स्वागत
हापुड सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का सोमवार को हापुड बाई पास पर भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया।उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव घर घर जोरदार ढंग से उत्साह के साथ मनाएं।लोकसभा चुनाव सन्निकट है और चुनाव लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी मोर्चे पर डट जाएं।भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, ज़िलाध्यक्ष नरेश तोमर के नेतृत्व में भाजपा के सुनील वर्मा, मोहन सिंह, पवन गर्ग, जतिन साहनी,विवेक गर्ग,जयभगवान शर्मा पिंटू,सभासद शशांक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























