हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि शुक्रवार को हापुड़ में भाजपाइयों ने समर्पण दिवस से रुप में मनाई। भाजपाइयों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत अन्य भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ परिषद के परिसर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
चेयरमैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सारा जीवन देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित किया। आज उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चल कर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। उनका व्यक्तित्व समाज के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है।
ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588






























