हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा की आर्यनगर में बस्ती में रविवार को जन संपर्क अभियान के तहत सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के लिए चलायी जा रहीं योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विश्व प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिये देश भर में विभिन्न विशेष योजनाएं चलायी जा रही हैं । उनका उद्देश्य हैं कि सभी वर्गो का विकास हो और कोई भी वर्ग विकास की गंगा से अछूता नहीं रहें । हम सभी परिवार कि भांति राष्ट्र निर्माण के भागीदार बनें । खासकर पिछड़े व अनुसूचित वर्ग में ज्यादा से ज्यादा विकास हो।
इस दौरान जिला भाजपा के मंत्री ललित मोदी कहा कि मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास सबका प्रयास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे है सबको साथ लेकर चल रहे है हमे भी उनका साथ देना है और आने वाले 2024 के चुनाव में मोदी जी को भारी बहुमत के साथ फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
अधीर सिंह ने मोदी जी की नीतियों को सराहा।
इस अवसर पर सभासद अजय कुमार, कमल कंसल, रजनीश, मुन्नालाल, मुकेश, राजकुमार, विक्रम, दीपक, संदीप, मुकुल, वंश, कुंदन, गौरव, विशाल, आशीष आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे ।
VIDEO: वर्षों पुराने दर्द से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा!: 8445851699

























