हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ सदर से भाजपा के विधायक और प्रत्याशी विजय पाल आढ़ती के काफिले पर सोमवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरों से हमला कर दिया. इस दौरान विधायक और कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया.
बता दें भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक विजय पाल आढ़ती क्षेत्र में प्रचार कर वापस लौट रहे थे. जैसे ही वह रात 11 बजे थाना देहात क्षेत्र के अयोध्यापुरी पहुंचे तो विधायक के काफिले पर पत्थरबाजों ने हमला कर दिया. इस दौरान गाड़ी का शीशा भी टूट गया. बताया जा रहा है कि विधायक और कार्यकर्ता इस दौरान बाल-बाल बच गए. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी. बता दें कि हाल ही में भाजपा के जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी पर भी बाबूगढ़ के बछलौता क्षेत्र में हमला हुआ था.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






























