हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत शनिवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र निवाजीपुरा मोती कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैंप लगाकर नए सदस्य बनाए गए। कैंप कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी अ मो के जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरेशी ने किया। सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास नारे पर कार्य कर रही है बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक व भारतीय जनता पार्टी अ मो के जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरेशी ने बताया कि आज जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी व जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री श्यामेन्दर त्यागी के निर्देशानुसार मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो मोती कॉलोनी, निवाजी पुरा, सिकंदर गेट आदि में कैंप लगाकर 218 नये सदस्य बनाए गए।
इस मौके पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ पायल गुप्ता ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो दानिश कुरेशी, मंडल कार्यालय प्रभारी हनीफ गुड्ड, अब्दुल रऊफ, चौधरी माजिद, हाजी ताहिर, कारी शहजाद मंडल प्रभारी, साहिल साजिद,रईसुउद्दीन सैफी,डा अनवार, सौरव, काशिफ शाहरुख, समीर आदिल, डॉ दिलशाद अली, आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041































