रालोद के एनडीए में शामिल होने की चर्चा से अमरोहा-गढ़ के भाजपाई मायूस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रालोद के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं के साथ-साथ गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा संसदीय सीट रालोद को मिलने की प्रबल सम्भावना जताई जा रही है।
चर्चा है कि रालोग ने अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, मथुरा सीट मांगी है। बताते है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बिजनौर, अमरोहा व बागपत सीट देने पर सहमति जता दी है। आगामी 12 फरवरी को रालोद के एनडीए में शामिल होने की घोषणा हो सकती है। इस दिन चौधरी अजित सिंह की जयंती भी है।
गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा संसदीय सीट के रालोद के हिस्से में जाने की चर्चाओं से भाजपा के दावेदारों के चेहरों पर मायूसी नजर आने लगी है। इस सीट पर बड़ी संख्या में भाजपाई दावेदार है। जिसमें भूतपूर्व सांसद, भूतपूर्व विधायक, ब्लाक व जिला पंचायत स्तर के नेता है। भाजपा से गढ-अमरोहा सीट पर दावेदार भाजपा नेताओं ने गढ़मुक्तेश्वर व अमरोहा में कैम्प कार्यालय भी खोल लिए है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव कार्यालय अमरोहा में खोल दिया है जिसका उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने भाजपा नेताओं की उपस्थिति में किया था। इससे पहले मेरठ में भाजपा का लोकसभा चुनाव कार्यालय शुरु हो चुका है और धौलाना-गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र का लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला जाना प्रस्तावित है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























