भाजपाइयों ने अटल गौरव पार्क मे की सफाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपाईयों ने हापुड के गढ़ रोड स्थित अटल गौरव पार्क में रविवार को सफाई अभियान चलाया। पार्क में सफाई करने के साथ ‘साथ महापुरुषों की प्रतिमा पर भी सफाई की। ।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा के नेतृत्व में अटल पार्क में भाजपाई यों ने सफाई अभियान चलाया। पार्क में उगी घासों को हटाया गया। इसके साथ साथ वहां लगीं महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई की गई।
भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि भाजपा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सफाई पखवाड़ा चलाया जा रहा है। उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी महापुरुषों की प्रतिमाएं, सभी अमृत पार्क, सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में अभियान को सफल बनाया जा रहा है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें भाग ले रहे हैं।
भाजपाईयों ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी अादि महापुरुषों की प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर पुनीत गोयल,मोहन सिंह, राजीव अग्रवाल, शशांक गुप्ता, उज्जवल सोमानी, दर्शन सिंह, राजेश शर्मा एडवोकेट सुमित पार्चा वाल्मीकि, योगेंद्र पंडित, पवन त्यागी, अनिरुद्ध कस्तला अनिल त्यागी, मूलचंद त्यागी, जतिन सहानी, सुनील वर्मा, महेश तोमर, कनिक केहर आदि मौजूद थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























