हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले महिलाओं ,पुरुषों व बालक बालिकाओं को सम्मानित किया।
प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को भाजपा द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले बालक ,बालिकाओं व महिला पुरुषों को सम्मानित किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से खेलों में व सामाजिक कार्यों में जिन्होंने भी अच्छा कार्य किया है उन सभी को सम्मान देने का कार्य भाजपा ने किया है पहली सरकारों में खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं दिया जाता था समाजसेवियों पर ध्यान नहीं दिया जा सकता बल्कि इसके विपरीत केवल यह देखा जाता था कि कौन उनके पक्ष का है जिसको सम्मानित कर दिया जाए परंतु आप सभी ने देखा होगा कि अब उन विलक्षण प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने वास्तविकता में समाज के क्षेत्र में या खेल के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त की है हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास व्यस्त सबके विश्वास मूल मंत्र पर सरकार कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि भाजपा ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जिसने खेलों को बहुत ही ज्यादा बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के दौरे पर जाने से पहले उनसे बातचीत करते हैं और उनमें एक आत्मविश्वास जगता है कि देश का प्रधानमंत्री उनसे मिलने आया पहले सरकारों में युवाओं को नजरअंदाज कर दिया जाता था उनकी सुविधाओं को भी नजरअंदाज कर दिया जाता था अभी कुछ दिनों पहले ही दिव्यांग खिलाड़ियों ने विश्व में भारत का परचम लहराया है यह इसी बात का सबूत है कि मोदी सरकार ने हर प्रकार से खेलों पर ध्यान दिया है। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि जिला बने कितने ही साल हो गए थे परंतु अभी तक स्टेडियम से यह जिला वंचित था उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टेडियम की घोषणा की तथा अब उस पर बहुत तेजी से कार्य चल रहा है । इस अवसर पर 75 महिलाओं पुरुषों में बालक बालिकाओं को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की संयोजिका जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह रही।





























