
भाजयाइयों ने स्वतंत्रता दिवस पर डा. मुखर्जी को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ ने 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को हापुड में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर धूमधाम से मनाया और उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री दिनेश खटीक ने ध्वजारोहन कर डा. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि तिरंगा भारत का गौरव है और हर घर तिरंगा फहरा रहा है। देश को स्वतंत्रता व अखंडता को बनाए रखने का सभी संकल्प लें। केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद ही वास्तव में आजादी मिली है। पाकिस्तान को सबक सीखाने का काम मोदी सरकार ने किया है।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि प्रदेश में डबल डंजन की सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, सड़कों का जाल तथा यातायात के साधन सुगम बनाने का काम किया है। विधायक ने जनपद हापुड़ में हुए विकास कार्यो को गिनाया।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार ने विकास कार्यो को गति दी है। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने की तथा संचालन मोहन सिंह ने किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
































