हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में अंबेडकर गेट के पास भाजपा नेत्री का मोबाइल ठगने वाले चोर को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दबोच लिया और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. मामले से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के फतेहपुर निवासी नौशाद ने तीन दिन पूर्व भाजपा की जिला महामंत्री पिंकी त्यागी का मोबाइल उनकी महिला मित्र वीना चौहान से ले लिया था और मौके से फरार हो गया था. दरअसल वीना चौहान गाड़ी में बैठी हुई थी जिनके पास पिंकी त्यागी का मोबाइल रखा हुआ था. इसी बीच आरोपी नौशाद गाड़ी के पास पहुंचा और वीना चौहान से कहा कि पिंकी अपना मोबाइल फोन मंगवा रही हैं. इसी बीच वीना ने आरोपी नौशाद को मोबाइल फोन दे दिया जिसे लेकर वह फरार हो गया. मामले से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 48 घंटे के भीतर आरोपी को अमरोहा से पकड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया जिससे पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है.























