मेरठ में आयोजित प्रधानमंत्री की सभा में हापुड से पहुंचेंगे भाजपाई
हापुड सीमन (ehapurnews.com):मेरठ में 31मार्च को आयोजित प्रधानमंत्री की सभा को लेकर गुरुवार को हापुड में भाजपाई की एक बैठक हुई।
जनपद हापुड के ज़िला प्रभारी सतपाल सैनी ने बैठक में कहा कि लोकसभा का चुनावी शंखनाद मेरठ से होने जा रहा है जिस प्रकार पिछले दो लोकसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद प्रधानमंत्री ने वीरों की भूमि मेरठ से किया इसी प्रकार इस बार भी इस भूमि को नमन करते हुए प्रधानमंत्री 31 मार्च को लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रहे हैं। हम सबको इस रैली में अपार जनसमूह को जुटाना है उसी को लेकर हमें अब तैयारी करनी है।भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि हापुड़ विधानसभा से 100 बस का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक मंडल से 25 बस जाएंगे और इसमें आम जनमानस व कार्यकर्ता इस रैली को सुनने के लिए सभा स्थल पर पहुंचेंगे बसों को प्राप्त है 11:00 बजे गढ़ रोड स्थित आर्य समाज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा सभी मंडल अध्यक्षों को सभी कार्यकर्ताओं को सभी जिले के पदाधिकारी को उनकी उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई है सदर विधायक विजयपाल आडती ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक रैली होने जा रही है जनता में उत्साह है प्रधानमंत्री को सुनने का। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत मोहन सिंह राजीव सिरोही जिला उपाध्यक्ष श्यामेंद्र त्यागी राकेश त्यागी डॉक्टर शिवकुमार क्षेत्रीय मंत्री कविता माधुरी , मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग सुनील वर्मा जिनेंद्र चौधरी दिनेश त्यागी हेमंत त्यागी अनिरुद्ध कस्तला जतिन साहनी पवन सैनी व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811




























