हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com) : भाजपा के जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने मंगलवार को हापुड़ में दावा किया कि भारी बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। समाज के सभी वर्गों की यह आवाज है। उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से जब योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे तो इसका मतलब होगा यू.पी का चौकीदार और मजबूत होगा और आप बेफिक्र होकर शिमला आदि घूम सकते है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि जब स्व. इंदिरा गांधी को इस देश की जनता हरा सकती है तो अखिलेश को हराना कोई बड़ी बात नहीं है। भाजपा के जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 फरवरी की सुबह 11 बजे जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से सम्बोधित करेंगे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























