
भाजपा एक राष्ट्रवादी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। जनसंघ से अलग होकर सक्रिय राजनीति भूमिका के लिए और जनता की सेवा के लिए प्रमुख उद्देश्य मानते हुए इस पार्टी की स्थापना हुई भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है जिसको डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते पर चलते हुए आज अपने इस स्तर पर पहुंची है जिससे कि वह भारत की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है 1980 के बाद कई समय ऐसा आया जब भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश की सेवा की लेकिन कई बार विपक्ष की भूमिका में भी पार्टी को रहना पड़ा अलग-अलग प्रदेश अध्यक्षों ने और राष्ट्रीय अध्यक्षों ने पार्टी को सेवा करते हुए आज हर गली में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता है प्रत्येक कार्यकर्ता जनता का दुख सुख में साथी है और अपने जीवन काल के अमूल्य समय वह जनता की सेवा के लिए दे रहा है पार्टी अपने सभी मतदाताओं का कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिवादन करती है बहुत-बहुत नमन करती है अनेक योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ऐसी चलाई जा रही है जिसे सीधा-सीधा लाभ जनता को हो रहा है पार्टी ने जनता को सुविधा देने के लिए बीच में से जो दलालों की भूमिका थी वह खत्म करी तथा आखिरी व्यक्ति तक सभी लाभ पहुंचे इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है पार्टी ने सभी वर्गों का सभी समाजों का सभी धर्म का सम्मान करते हुए देश और अनेक प्रदेश में जनता की सेवा कर रही है अभी आपने देखा कि किस प्रकार महाकुंभ का आयोजन सफलतापूर्वक महाकुंभ का नाम पूरे विश्व में हुआ है।आज भाजपा जिला दफ्तर पर भाजपा ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ,क्षेत्रीय मंत्री कविता माद्रे, जिला महामंत्री मोहन सिंह वरिष्ठ नेता व सतपाल यादव व सुयश वशिष्ठ रहे l
डॉ. खरे नर्सिंग होम में बैठ रहे हैं नामी चिकित्सक: 9193376377































